Lucknow, India

आज होगा त्विषा का दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली एम्स की टीम भोपाल पहुंची; बड़े खुलासे की संभावना

Published 24 May 2026 · science

पीटीआई, नई दिल्ली। नोएडा की 33 वर्षीय मॉडल-एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज बड़ा विकास होने वाला है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आज भोपाल पहुंच गई है, जहां त्विषा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम किया जाएगा। मध्य प्रदेश

पीटीआई, नई दिल्ली। नोएडा की 33 वर्षीय मॉडल-एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज बड़ा विकास होने वाला है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आज भोपाल पहुंच गई है, जहां त्विषा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम किया जाएगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद एम्स दिल्ली ने चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया है, जो भोपाल के एम्स में त्विषा का वीडियोग्राफी सहित विस्तृत दूसरा शव परीक्षण करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा हत्याकांड का स्वतः संज्ञान लिया सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दहेज उत्पीड़न को लेकर त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी के अनुसार, मीडिया रिपोर्टों और अन्य संबंधित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ सोमवार, 25 मई को मामले की सुनवाई करेगी। स्वतः संज्ञान लिए गए इस मामले का शीर्षक है "एक युवती की उसके ससुराल में अप्राकृतिक मृत्यु में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक अनियमितताएं"। ससुराल में फांसी पर लटकी हुई पाई गईं त्विषा अभिनेत्री-मॉडल त्विषा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फांसी पर लटकी हुई पाई गईं।

उसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद दहेज उत्पीड़न के आरोप में उनके पति, वकील समर्थ सिंह और उनकी सास, पूर्व जिला जज और वर्तमान में भोपाल जिला उपभोक्ता न्यायालय की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि गिरिबाला सिंह ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में उनका बयान दर्ज करने के लिए पुलिस ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है। खबरें और भी समर्थ सिंह जो अपने और अपनी मां के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बाद से 10 दिनों तक फरार थे, शुक्रवार शाम को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। आरोपित ने कहा है कि वह सात दिनों की रिमांड के बाद जमानत के लिए दोबारा अपील करेगा। इस बीच, एएनआई के अनुसार, रविवार को त्विषा के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…