विवाद में फंसी सम्मान में मिली सरकारी जमीन, तेलंगाना के पद्मश्री अवॉर्डी कलाकार काट रहे अफसरों के चक्कर
तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक कलाकार और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित दर्शनम मोगिलैया को अपनी उस जमीन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जो उन्हें
तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक कलाकार और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित दर्शनम मोगिलैया को अपनी उस जमीन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जो उन्हें सम्मान के तौर पर मिली थी. दर्शनम सम्मानित लोक कलाकार हैं और किन्नारा नाम का अनोखा वाद्ययंत्र बजाने वाले दुर्लभ लोगों में से एक है. किन्नारा आदिवासी परंपरा का एक वाद्ययंत्र है, जो लुप्त होने के कगार पर था, लेकिन दर्शनम मोगिलैया के प्रयासों ने इसे फिर से न सिर्फ जीवंत किया बल्कि इसे कला जगत में पहचान भी दिलाई है.
