Lucknow, India

कोर्ट रूम में लाइट बंद कर अंधेरे में छिपा बैठा था समर्थ, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

Published 24 May 2026 · general

जेएनएन, भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आठ दिनों से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को आखिरकार भोपाल पुलिस ने जबलपुर जिला कोर्ट परिसर से हिरासत में ले लिया। आरोपित शुक्रवार शाम हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसका

जेएनएन, भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आठ दिनों से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को आखिरकार भोपाल पुलिस ने जबलपुर जिला कोर्ट परिसर से हिरासत में ले लिया। आरोपित शुक्रवार शाम हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसका समर्पण स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह कोर्ट परिसर के एक कमरे में छुप गया। सूचना मिलने पर भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। देर रात पुलिस टीम आरोपित को जबलपुर से लेकर भोपाल रवाना हो गई। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि भोपाल कोर्ट से पिछले दिनों जमानत खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शुक्रवार दोपहर सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटाराहिल्स थाना प्रभारी अथवा जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के कुछ समय बाद ही समर्थ सिंह शाम करीब चार बजे जबलपुर जिला कोर्ट पहुंच गया। वह सीजेएम अभिषेक सोनी की अदालत में पेश हुआ और समर्पण की कोशिश की। हालांकि कोर्ट ने यह कहते हुए समर्पण स्वीकार नहीं किया कि उसे भोपाल की सक्षम अदालत में पेश होना चाहिए।

जिला कोर्ट से बाहर आने के बाद समर्थ सिंह कुछ देर तक परिसर में घूमता रहा। इसी दौरान वह कोर्ट के रूम नंबर 32 में जाकर बैठ गया। बताया गया है कि उस समय कमरे में जज मौजूद नहीं थे और केवल तीन कर्मचारी बैठे थे। कमरे की लाइट भी बंद थी। उधर, समर्थ सिंह के कोर्ट परिसर में होने की सूचना मिलते ही भोपाल और जबलपुर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो वह कमरे से निकलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 30 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

खबरें और भी वकील के पैर पर चढ़ी कार भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील इनोश कार्लोस शुक्रवार दोपहर मीडिया से बातचीत के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि गिरिबालाके घर के बाहर उनके ड्राइवर ने गलती से कार उनके पैर पर चढ़ा दी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…