कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, विदेश यात्रा पर रोक हटाने की मांग
ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में
ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.
उन्होंने न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य के उस आदेश में राहत देने की मांग की है, जिसमें उन्हें विदेश जाने पर रोक लगाई गई थी. दरअसल, बिधाननगर
साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले में हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी. हालांकि, अदालत ने यह शर्त भी
लगाई थी कि वह कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते.
