स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोनों तरफ से खुला, 11 भारतीय जहाज निकले, 10 कर रहे इंतजार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात फिर से दोनों दिशाओं में शुरू हो गया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने पुष्टि की है कि दो भारतीय झंडे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात फिर से दोनों दिशाओं में शुरू हो गया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने पुष्टि की है कि दो भारतीय झंडे वाले जहाज सफलतापूर्वक फारस की खाड़ी में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि 10 भारतीय झंडे वाले जहाज अब भी क्षेत्र में इंतजार कर रहे हैं. 17 जून से अब तक 11 भारत आने वाले जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर चुके हैं. यह खबर इसलिए राहत भरी है क्योंकि होर्मुज क्षेत्र में हाल के सुरक्षा तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा प्रभावित नहीं हुई है.
