शादी से पहले उठी अर्थी, अग्निकांड में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वालों में निलेश और उनकी मंगेतर अनामिका सामंता भी शामिल थे. दोनों एक ही एनीमेशन स्टूडियो में काम
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वालों में निलेश और उनकी मंगेतर अनामिका सामंता भी शामिल थे. दोनों एक ही एनीमेशन स्टूडियो में काम करते थे और जल्द शादी करने वाले थे.
रविवार को ही अनामिका के माता-पिता कोलकाता से आकर रिश्ते को अंतिम रूप देकर गए थे. हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली. निलेश की
मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
