PAK पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, US के साथ समझौते पर तेज हुई कूटनीति
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचे. उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा, ईरान-अमेरिका वार्ता और मध्य पूर्व
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचे. उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा, ईरान-अमेरिका वार्ता और मध्य पूर्व की स्थिति पर अहम बातचीत शुरू की. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं और दोनों देशों की टीमें युद्ध खत्म करने संबंधी संभावित समझौते के अंतिम ड्राफ्ट पर काम कर रही हैं.
