इधर डोभाल की चीन के NSA से हुई बात, उधर- बॉर्डर से आई गुड न्यूज
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर लंबे समय से चली आ रही तनाव की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. चीन ने
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर लंबे समय से चली आ रही तनाव की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. चीन ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा क्षेत्र में कुल मिलाकर स्थिरता बनी हुई है.
सीमा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के सभी चैनल खुले हुए हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि दोनों पक्ष 24वें
दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता में बने सहमति को लागू करने में सक्रिय हैं. 25वें दौर की तैयारी चल रही है.
