8 महीने से चल रहा इंडियन आइडल, मेकर्स की ये कैसी जबरदस्ती?
इंडियन आइडल, एक वक्त देश की शान हुआ करता था. म्यूजिक लवर्स के बीच शो का क्रेज था. इंडियन आइडल का मंच लोगों के लिए
इंडियन आइडल, एक वक्त देश की शान हुआ करता था. म्यूजिक लवर्स के बीच शो का क्रेज था. इंडियन आइडल का मंच लोगों के लिए बस स्टेज नहीं, बल्कि सिंगिग करियर को उड़ान देने, संगीत जगत में छाने का जरिया था.
शो के कई सीजन आए और गए, म्यूजिक इंडस्ट्री को धुरंधर सिंगर मिले, अनजाने चेहरे रातोरात स्टार बने, लेकिन 2026 में इंडियन आइडल का कायाकल्प हो चुका है.
यूं कहें तो अब इंडियन आइडल वो शो नहीं रहा, जिसका लोग टकटकी लगाए इंतजार करते थे. समय की चाल के साथ इंडियन आइडल भी बदल गया है.
जानते हैं शो के डाउनफॉल और लंबा खिंचने की वजहें.
