लखनऊ अग्निकांड: महीनों से बढ़ रहा था बिजली का लोड, जांच में उठे कई सवाल
लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों
लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई, वहां बिजली का लोड तय सीमा से काफी ज्यादा चल रहा था.
शुरुआती जांच के मुताबिक, इस तीन मंजिला इमारत को सिर्फ 20 किलोवाट लोड की मंजूरी मिली थी. इसके बावजूद जून के महीने तक यहां का लोड बढ़कर 34 केवीए से ऊपर पहुंच चुका था.
महीनों से चल रही इस लापरवाही की वजह से पूरी बिल्डिंग का बिजली सिस्टम पूरी तरह दबाव में था. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने
में जुटी हैं कि क्या इस लापरवाही ने हादसे की गंभीरता बढ़ाने में कोई भूमिका निभाई थी.
