एक्सप्रेसवे पर नहीं फंसेगी गाड़ी, हर 40-60 KM पर खुलेगी पंचर, रिपेयर शॉप
Puncture shop on Expressway: देश में एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल तेजी से फैल रहा है. जहां इन सड़कों ने सफर को आसान और तेज
Puncture shop on Expressway: देश में एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल तेजी से फैल रहा है. जहां इन सड़कों ने सफर को आसान और तेज बनाया है, वहीं इन पर चलने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ता है.
उनमें एक बड़ी समस्या है, चलती गाड़ी का ब्रेक-डाउन होना. अचानक पंचर या किसी तकनीकी समस्या के चलते कई बार लोगों का सफर थम जाता
है. ऐसे में एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर किसी तरह की मदद मिलना एक बड़ी चुनौती बन जाता है.
