घरेलू कलह में बौखलाए पति पत्नी, एक साथ कूद गए नदी में, महिला की मौत
बांदा में घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की
बांदा में घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई. पति की हालत गंभीर बनी हुई है. चार बच्चों वाले इस परिवार पर आई त्रासदी की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
