ऋषभ पंत की IPL में 'घर वापसी', कुलदीप का नया ठिकाना अब LSG
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की समाप्ति के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की समाप्ति के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हाई प्रोफाइल ट्रेड डील हुई है. इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे. यह सिर्फ दो खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं, बल्कि दो फ्रेंचाइजी टीम्स की रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत है.
