10 मुहर्रम को क्या-क्या हुआ था? जानें कर्बला की पूरी दास्तां
Battle of Karbala: इराक के कर्बला की तपती रेत आज भी लगभग 1400 साल पहले हुए उस घटनाक्रम की गवाह है, जिसने दुनिया को शहादत
Battle of Karbala: इराक के कर्बला की तपती रेत आज भी लगभग 1400 साल पहले हुए उस घटनाक्रम की गवाह है, जिसने दुनिया को शहादत के असली मायने समझाए. यह कोई साधारण जंग नहीं थी, जहां दो सेनाएं जमीन के टुकड़े के लिए लड़ रही थीं, बल्कि यह एक ऐसा वैचारिक महायुद्ध था जहां एक तरफ सत्ता का मद था और दूसरी तरफ सिद्धांतों की रक्षा. 10 मुहर्रम जिसे आशूरा कहा जाता है इतिहास तारीख का वह पन्ना है जहां भूख और प्यास के बावजूद हक़ की आवाज़ खामोश नहीं हुई, बल्कि इतिहास के पन्नों में अमर हो गई.
