बहन अंशुला की शादी के फंक्शन में पहुंचीं सोनम कपूर, लगीं सुंदर
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाने जा रही
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाने जा रही हैं. दोनों की शादी का जश्न 'माता की चौकी' के साथ शानदार तरीके से हुआ. इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान अपनी लाडली बेटी अंशुला को आशीर्वाद देने के लिए एक साथ नजर आया. जहां जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर समेत संजय कपूर तक सभी की माता की चौकी से फोटोज वायरल हो रही थीं, वहीं सोनम और रिया कपूर गायब सी नजर आईं.
सोनम के ना होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब इन चर्चाओं पर ब्रेक लग गया है. दरअसल, 'माता की चौकी' से अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के साथ सोनम कपूर की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर आते ही वायरल हो गई है. तस्वीर में सोनम बहन और होने वाले जीजा के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं. उन्होंने गोल्डन कलर का सूट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गोल्डन सूट में दिखा सोनम कपूर का निखार सामने आई तस्वीर में सोनम कपूर अपनी चचेरी बहन अंशुला और उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं.
हाल ही में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर 'माता की चौकी' में बेहद खूबसूरत मेटालिक शेड का गोल्डन-सिल्वर टोन वाला सूट पहने दिखीं. उन्होंने शॉर्ट लेंथ पेप्लम टॉप स्टाइल कुर्ता पहना है, जिसमें खूबसूरत वर्टिकल प्लीट्स दी गई हैं. ये प्लीट्स उनके कुर्ते को एक यूनिक और मॉडर्न फ्लेयर दे रही हैं. कुर्ते के फुल स्लीव्स पर कफ डिजाइन है, जो इसे फॉर्मल और क्लासी टच दे रहा है. सोनम ने कुर्ते के साथ मैचिंग फैब्रिक की धोती स्टाइल पैंट पेयर की है. ये उनके ओवरऑल लुक को ट्रेडिशनल रखते हुए फैशनेबल टच दे रही है.
उन्होंने सूट में शाइन जोड़ने के लिए चमचमाते फैब्रिक के दुपट्टे को बेहद सलीके से कैरी किया है. उन्होंने दुपट्टे को एक कंधे पर पिन-अप करते हुए अपने हाथों पर ड्रेप किया है, जो उनके लुक में एक शाही वाइब जोड़ रहा है.
