लखनऊ में आग लगी, पटना में खान सर के कोचिंग में पहुंच गई इंस्पेक्शन टीम
लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे देश में फायर सेफ्टी को लेकर जांच अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में बिहार फायर डिपार्टमेंट की
लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे देश में फायर सेफ्टी को लेकर जांच अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में बिहार फायर डिपार्टमेंट की टीम पटना स्थित खान सर के ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में निरीक्षण के लिए पहुंची. टीम ने कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी के इंतजाम, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन उपकरण, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने यह भी जांचा कि किसी आपात स्थिति में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं.
