रेवती सुले की शादी में छाईं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज, Photos
एनसीपी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले शादी के बंधन में बंध गई हैं. रेवती ने 20 जून 2026 को महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों
एनसीपी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले शादी के बंधन में बंध गई हैं. रेवती ने 20 जून 2026 को महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों से नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से शाही रचाई.
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं. इनमें समाजवादी पार्टी की सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज भी शामिल थीं.
प्रिया सरोज ने रेवती सुले की शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की. जैसे ही उन्होंने तस्वीरें पोस्ट की वैसे ही वो वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में प्रिया देसी लुक में नजर आ रही हैं.
शादी में उनका साड़ी वाला देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
