तय होने वाली थी शादी की तारीख...लखनऊ की आग में तबाह हुए निलेश और अनामिका के सपने
लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को लगी भीषण आग ने सिर्फ एक इमारत को नहीं जलाया, उसने कई परिवारों के सपनों को भी राख कर
लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को लगी भीषण आग ने सिर्फ एक इमारत को नहीं जलाया, उसने कई परिवारों के सपनों को भी राख कर दिया.
जिन हाथों में कुछ महीनों बाद शादी की मेहंदी सजनी थी, वे अब सूने हो चुके हैं. जिन घरों में रिश्तेदारों के आने-जाने, शादी की
तारीख तय होने और नई जिंदगी की बातों का उत्साह था, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और आंसू हैं. इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों
में निलेश कुमार और अनामिका सामंत भी शामिल हैं, जिनकी प्रेम कहानी शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई.
