शादी से पहले अंशुला ने लूटी महफिल, दूल्हेराजा भी लगे हैंडसम
कपूर खानदान में एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही हैं. जहां कुछ महीनों पहले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के घर नन्हे
कपूर खानदान में एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही हैं. जहां कुछ महीनों पहले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के घर नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया था, वहीं अब बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. जी हां, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जल्द ही अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाने वाली हैं. शादी के जश्न की शुरुआत करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए घर में माता की चौकी रखी गई.
