बहुत खा लिए बेसन के पकौड़े, अब बनाएं मसूर दाल के क्रिस्पी पकौड़े
भारतीय घरों में चाय का समय हो या अचानक बदला हुआ सुहावना मौसम प्लेट में गरमा-गरम पकौड़े न हों तो मजा अधूरा लगता है. आमतौर
भारतीय घरों में चाय का समय हो या अचानक बदला हुआ सुहावना मौसम प्लेट में गरमा-गरम पकौड़े न हों तो मजा अधूरा लगता है. आमतौर पर हम सभी बेसन, आलू या प्याज के पकौड़े ही बनाते हैं लेकिन कई बार एक ही तरह का स्वाद खाते-खाते मुंह का जायका फीका पड़ जाता है. अगर आप भी इस बार नाश्ते में कुछ नया, चटाकेदार और एक्स्ट्रा क्रिस्पी ढूंढ रहे हैं तो मसूर दाल के पकौड़े एक बेहतरीन विकल्प हैं.
