बांदा में आसमान से बरस रही 'आग', पारा फिर 42 डिग्री के पार
बुंदेलखंड की धरती एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान इतना बढ़ रहा है कि जैसे सूरज ने अपनी सारी तपिश धरती
बुंदेलखंड की धरती एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान इतना बढ़ रहा है कि जैसे सूरज ने अपनी सारी तपिश धरती पर उतार दी हो.
देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल यूपी के बांदा जिले में आखिर इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है? यह जांच करने के लिए यूपी
शासन ने 6 वैज्ञानिकों की टीम जमीन पर उतारी है. इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए हीटवेव प्रबंधन
एवं जलवायु अनुकूलन का प्रभावी मॉडल तैयार करेगा, जिससे बांदा में प्रचंड गर्मी को कंट्रोल किया जा सके.
