रुद्रप्रयाग में छत पर अब भी 5 निहंग! नीचे सब कुछ नॉर्मल, गुरुद्वारे में जारी लंगर और अरदास
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू स्थित गुरुद्वारे में बीते 20 जून से जारी विवाद अभी भी जारी है. हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू स्थित गुरुद्वारे में बीते 20 जून से जारी विवाद अभी भी जारी है. हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थ यात्रियों द्वारा कब्जा जमाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हालांकि घटना के संबंध में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन एवं श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है.
