कॉकरोच जनता पार्टी का तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहेगा:अभिजीत ने किसानों से मांगा समर्थन, स्टूडेंट से कहा- परीक्षा के बाद भी आंदोलन से जुड़ें
NEET पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर दूसरे दिन रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। पार्टी का कहना है
NEET पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर दूसरे दिन रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग कर रहे हैं। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक शनिवार से जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए शनिवार शाम 5 बजे तक की अनुमति दी थी। शाम होने पर जब प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। वे रातभर जंतर-मंतर पर बैठे रहे। दीपके ने रविवार को कहा कि जब किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे, तब छात्रों ने उनका साथ दिया था। अब छात्रों को किसानों की जरूरत है। उन्होंने देशभर के किसानों से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने NEET री-एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि परीक्षा पूरी होने के बाद वे आंदोलन में शामिल हों। इससे पहले शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे 27 जून से अनशन शुरू करेंगे।
CJP के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… दीपके बोले- मदद करने वालों से पता पूछ रही पुलिस अभिजीत ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उन लोगों से आधार कार्ड मांग रही है या उनका पता पूछ रही है जो प्रदर्शनकारियों को खाने-पीने या किसी और तरीके से मदद कर रहे हैं। रविवार को कई लोग प्रदर्शनकारियों के लिए फल और जूस लेकर पहुंचे। पानी और लाइट को लेकर शिकायत अभिजीत ने आरोप लगाया कि शनिवार रात जंतर-मंतर पर टॉयलेट्स में पानी नहीं आ रहा था। उन्होंने X पर लिखा- अधिकारियों से अपील करता हूं कि जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल के शौचालयों का पानी बंद न किया जाए। शनिवार रात से सार्वजनिक शौचालयों में पानी नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि रात में कुछ समय के लिए लाइट बंद कर दी गई थी, जिसके चलते टॉयलेट तक पहुंचने में दिक्कत हुई। समर्थक थाली और चम्मच लेकर पहुंचे इससे पहले दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट कर पुलिस से अपील की थी कि लोगों को जंतर-मंतर पहुंचने से न रोका जाए। उन्होंने NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की। शनिवार को दिपके के आह्वान पर समर्थक थाली और चम्मच लेकर पहुंचे और उन्हें बजाकर विरोध जताया। CJP का 15 दिनों में 8 शहरों में प्रदर्शन 39 दिनों में 16 छात्रों ने सुसाइड किया देश में पिछले 39 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 16 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके। हैदराबाद में शनिवार को 19 साल की NEET अभ्यर्थी शेख सना ने आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का मानना है कि वह परीक्षा के दबाव में थी। सना आज होने वाले NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाली थी। की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए।