Top News: लखनऊ अग्निकांड पर यूपी सरकार की कार्रवाई, चार गिरफ्तार; ट्रंप की फिर ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घटना के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में थे, जहां उन्हें हादसे की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत सभी कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ लौटने का फैसला लिया। वहीं, मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर से दक्षिण तक कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ तो वह कड़ा कदम उठाएंगे। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को आने की अनुमति पर सहमति दी। लेकिन ईरान की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी ओर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन दिन बाद भी एसआईटी रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी है और बड़े पदाधिकारी को बचाने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे झुग्गियों में लगी आग पर 24 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, फीफा विश्व कप मुकाबले में अर्जेंटीना ने
ऑस्ट्रिया को हराकर नॉकआउट में जगह बना ली और लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, ब्रिटेन की सियासत में एंडी बर्नहैम और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच नेतृत्व को लेकर पुरानी राजनीतिक टकराव की चर्चा फिर तेज हो गई है।
