आयरलैंड ने चुना नया कप्तान, T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान
भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर
भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर को आयरलैंड की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. टकर ने पॉल स्टर्लिंग की जगह ली है, जिन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी.
