इन राज्यों में आगे बढ़ रहा मॉनसून, जानें आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ता हुआ कई और राज्यों को चपेट में ले रहा है. कहीं तेज बारिश तो कहीं बादलों के बीच रुक-रुक कर बूंदाबांदी
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ता हुआ कई और राज्यों को चपेट में ले रहा है. कहीं तेज बारिश तो कहीं बादलों के बीच रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला देखने को मिल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यानी 23 जून को मॉनसून और अधिक सक्रिय हो सकता है, जिससे कई हिस्सों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है. खासकर दक्षिण और पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी मौसम का असर साफ दिखाई देने लगा है.