News Updates: केंद्र ने जारी की हज नीति 2027, अगले साल की यात्रा के लिए आवेदन शुरू
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस नीति को जारी करते हुए बताया कि भारतीय हज समिति ने सोमवार से ही आवेदन स्वीकार करना शुरू
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस नीति को जारी करते हुए बताया कि भारतीय हज समिति ने सोमवार से ही आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इच्छुक जायरीन हज-2027 के लिए आधिकारिक पोर्टल hajcommittee.gov.in या हज सुविधा एप के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक लचीला, सरल और सुलभ बना दिया है। हज समिति और निजी क्षेत्र (प्राइवेट ऑपरेटर्स) के बीच सीटों का बंटवारा 70:30 के अनुपात में पहले
जैसा ही रहेगा। इसके तहत हज कमेटी को 1,22,518 सीटें और निजी क्षेत्र को 52,507 सीटें मिलेंगी।हालांकि, सरकार भारत के कुल हज कोटे (जो पिछले साल 1,75,025 था) को और बढ़ाने के लिए
सऊदी अरब सरकार से प्रयास कर रही है। जायरीनों की सुविधा के लिए एक एआई-असिस्टेंट टूल शुरू किया जा रहा है, जो हिंदी, उर्दू और अन्य प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
