4 लाख, पुरानी रंजिश और एक लाश... नागपुर में कत्ल की पूरी कहानी
नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास 30 वर्षीय युवक अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल रज्जाक का शव मिलने से सनसनी फैल गई
नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास 30 वर्षीय युवक अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल रज्जाक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में पुरानी रंजिश और चार लाख रुपये के विवाद का मामला सामने आया है. क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
