मुंबई में चीन निर्मित हथियार जब्त, तीन गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटार्शन सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वे चीन निर्मित हथियारों को बेचने के लिए मुंबई आए थे। सभी आरोपित महाराष्ट्र के बाहर के हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर देर रात चलाए गए अभियान के
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटार्शन सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वे चीन निर्मित हथियारों को बेचने के लिए मुंबई आए थे। सभी आरोपित महाराष्ट्र के बाहर के हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर देर रात चलाए गए अभियान के दौरान उन्हें पकड़ा गया। सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार लेकर मुंबई आ रहे हैं।
इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास पीडी मेलो रोड पर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के पास जाल बिछाया। शुक्रवार रात तीनों आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन हथियारों के साथ मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि सभी पर मेड इन चाइना लिखा हुआ था। हालांकि, जांचकर्ता अब हथियारों के वास्तविक स्रोत और देश में प्रवेश करने के मार्ग का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी 24 वर्षीय जशनप्रीत मंगल सिंह, 24 वर्षीय सुखविंदर सिंह और राजस्थान के झालावाड़ निवासी अरबाज के रूप में हुई है। तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जांचकर्ताओं ने बताया कि दो आरोपित 2022 से एक हत्या के मामले में फरार थे। अकेले अरबाज के खिलाफ ही 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपित मुंबई और आसपास के इलाकों में सक्रिय स्थानीय अपराधियों को हथियार की आपूर्ति की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबरें और भी
-1779557004525.webp)