खान सर की कोचिंग पर मंडराया बंद होने का खतरा
पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में अग्निशमन विभाग ने दूसरी बार फायर सेफ्टी जांच की. 7 जून को मिली खामियों के बाद संस्थान
पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में अग्निशमन विभाग ने दूसरी बार फायर सेफ्टी जांच की. 7 जून को मिली खामियों के बाद संस्थान ने कुछ सुधार किए हैं, लेकिन विभाग ने उन्हें अपर्याप्त बताया है. फायर स्टेयर का निर्माण अधूरा है, जबकि स्प्रिंकलर और डिटेक्टर सिस्टम भी पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं हैं. विभाग ने सुधार के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया है और चेतावनी दी है कि मानक पूरे नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
