CPIM: केरल विधानसभा में PM SHRI योजना पर हंगामा, विजयन ने पुलिस पर गंदा पानी इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक बोतल दिखाई, जिसमें कथित तौर पर प्रदर्शन स्थल से एकत्र किया
विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक बोतल दिखाई, जिसमें कथित तौर पर प्रदर्शन स्थल से एकत्र किया गया पानी था। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा छोड़ा गया पानी बेहद गंदा था और इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है।विजयन ने कहा कि यह पानी पूरी तरह दूषित दिखाई देता है।
ऐसा लगता है कि इसे किसी नहर या अन्य गंदे स्रोत से लिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां भी फैल सकती हैं। उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता
से लेने की मांग की।इस पर राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने जवाब देते हुए कहा कि पुलिस के वाटर कैनन में इस्तेमाल होने वाला पानी आमतौर पर केरल वाटर अथॉरिटी से लिया जाता
है। हालांकि उन्होंने माना कि विधानसभा में दिखाया गया नमूना दूषित लग रहा है और संभव है कि पानी के टैंक में जमा गंदगी के कारण ऐसा हुआ हो।(ये खबर अपडेट की जा रही है)
