पन्ना में खुला किस्मत का ताला... नोएडा की महिला को मिला 6.54 कैरेट का चमचमाता हीरा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक बार फिर बेशकीमती हीरा मिलने का मामला सामने आया है. पन्ना नगर के समीप स्थित जरुआपुर गांव की
पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक बार फिर बेशकीमती हीरा मिलने का मामला सामने आया है. पन्ना नगर के समीप स्थित जरुआपुर गांव की निजी भूमि की उथली खदान से नोएडा निवासी मीणा सिंह की खदान में 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है. इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है.
