लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: गुजरात से दिल्ली तक दर्ज हुईं ऐसी घटनाएं, कब-कितने हुए हताहत, क्या हुई कार्रवाई?
6. दिल्ली: विवेक विहार और हौज खास में आग की घटना 7. दिल्ली: हौज खास अग्निकांड पूर्वी दिल्ली के विवेक (विवेक विहार) इलाके में एक
6. दिल्ली: विवेक विहार और हौज खास में आग की घटना 7. दिल्ली: हौज खास अग्निकांड पूर्वी दिल्ली के विवेक (विवेक विहार) इलाके में एक आवासीय इमारत में देर रात भीषण आग लग गई। यह हादसा एसी ब्लास्ट और उसके बाद हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर सो रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कुछ शव सीढ़ियों पर और कुछ बेड पर ही झुलसी हुई अवस्था में मिले।27 मई की रात लगभग 11:15 बजे दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में स्थित एक तीन मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई।
1968 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ, प्रतिष्ठित और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार (80) की इस हादसे में मौत हो गई थी। शुरुआती पुलिस और फॉरेंसिक जांच के अनुसार, घर के ग्राउंड फ्लोर पर लगे एक पुराने एयर कंडीशनर के इंडोर यूनिट में अचानक हुए ब्लास्ट (धमाके) और शॉर्ट-सर्किट के कारण यह आग लगी। आग तेजी से लकड़ी के महंगे फर्नीचर, पर्दों और खिड़कियों में फैल गई। हादसे के वक्त घर में पूर्व आईएएस अधिकारी, उनकी पत्नी, बेटा और दो घरेलू सहायक मौजूद थे।
उनके बेटे और सहायकों ने व्हीलचेयर पर रहने वाली उनकी पत्नी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। धनेंद्र कुमार बेडरूम से सटे बाथरूम के पास फंस गए। कमरा बहुत तेजी से घने जहरीले धुएं से भर गया, जिससे वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का प्राथमिक कारण धुएं के कारण दम घुटने को बताया गया।पूर्व आईएएस धनेंद्र कुमार और विवेक विहार की घटनाओं के बाद, जो सीधे एसी ब्लास्ट और हैवी शॉर्ट सर्किट से जुड़ी थीं, दिल्ली फायर सर्विसेज और एमसीडी ने संयुक्त रूप से सभी पुरानी आवासीय सोसायटियों के लिए इलेक्ट्रिकल लोड ऑडिट अनिवार्य करने की गाइडलाइन जारी की।
पुलिस ने विवेक नगर मामले में भी मकान मालिकों/अवैध रूप से बिजली का कमर्शियल लोड उपयोग करने वालों पर लापरवाही का केस दर्ज किया।
