सोशल मीडिया पर आपकी एक तस्वीर बन सकती है साइबर अपराधियों का हथियार
सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से शेयर कर रहे हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से शेयर कर रहे हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करना अब आम बात हो गई है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी एक साधारण फोटो किसी साइबर अपराधी के हाथों में पहुंचकर आपके खिलाफ ब्लैकमेल, फर्जी पहचान, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक ठगी का हथियार बन सकती है?
