ईरान ने होर्मुज खोलने समेत अमेरिका की दो शर्तें मानी, बदले में डोनाल्ड ट्रंप ने दी तेल बेचने की छूट
स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म होने के एक दिन बाद दोनों देशों के रिश्तों में नरमी के संकेत
स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म होने के एक दिन बाद दोनों देशों के रिश्तों में नरमी के संकेत दिखाई देने लगे हैं. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान को तेल निर्यात पर अस्थायी राहत देने का ऐलान किया है. अमेरिका ने 60 दिनों का एक जनरल लाइसेंस जारी किया है, जिसके तहत 21 अगस्त 2026 तक ईरानी कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल उत्पादों और पेट्रोलियम उत्पादों, डिलीवरी और बिक्री की अनुमति दी गई है.
