BRICS Conclave: ईरानी सिक्योरिटी अफसर से NSA अजीत डोभाल की अहम मुलाकात
नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल ने सोमवार को ईरान के सीनियर सिक्योरिटी अफसर गदीर नेजामीपुर के साथ अहम बैठक की है. इस मुलाकात में
नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल ने सोमवार को ईरान के सीनियर सिक्योरिटी अफसर गदीर नेजामीपुर के साथ अहम बैठक की है. इस मुलाकात में वेस्ट एशिया में तेजी से बदल रहे सुरक्षा माहौल और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई. गदीर ईरान की पावरफुल सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) में डिफेंस अफेयर्स के डिप्टी सेक्रेटरी हैं.
