कौन हैं 'किंग ऑफ द नॉर्थ' एंडी बर्नहेम, जो बन सकते हैं अगले पीएम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. उनकी इस घोषणा से ब्रिटिश राजनीति में हलचल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. उनकी इस घोषणा से ब्रिटिश राजनीति में हलचल मच गई है. उन्होंने कहा कि 'मैंने जो भी फैसले लिए, वह देश के लिए लिए, क्योंकि मैं इससे प्यार करता हूं और यही वजह है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं.' इस तरह स्टॉर्मर उन ब्रिटिश पीएम की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ा है. इस लिहाज से किएर स्टार्मर पद छोड़ने वाले छठवें पीएम हैं.
