भरत तिवारी की एनकाउंटर में मौत को लेकर बिहार में उबाल
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार में राजनीतिक विवाद गहरा गया है. परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार में राजनीतिक विवाद गहरा गया है. परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा के कई नेताओं ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है.
सरकार ने रिटायर हाईकोर्ट जज की निगरानी में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका
है.
