साउथ कोरिया में इस परीक्षा के दिन क्यों थम जाता है पूरा देश? विमान, ऑफिस और बैंक तक बंद
NEET UG 2026 री-एग्जाम के बाद दक्षिण कोरिया के सुनेउंग डे की चर्चा भारत में भी तेज हो गई है. इसकी वजह यह है कि
NEET UG 2026 री-एग्जाम के बाद दक्षिण कोरिया के सुनेउंग डे की चर्चा भारत में भी तेज हो गई है. इसकी वजह यह है कि री-नीट परीक्षा के दिन कई छात्र विभिन्न कारणों से परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे और उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका.
इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग दक्षिण कोरिया की परीक्षा व्यवस्था का उदाहरण देते हुए सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारत में भी छात्रों की सुविधा के लिए ऐसी विशेष व्यवस्थाएं की जानी चाहिए.
दरअसल, सुनेउंग दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा है, जिसे देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में गिना जाता है. इस परीक्षा के दिन सरकार और प्रशासन विशेष इंतजाम करते हैं.
ट्रैफिक कम रखने के लिए कई ऑफिस देर से खुलते हैं, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बढ़ाई जाती हैं, पुलिस देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करती है.
