'CM सम्राट को हो गया है लालू-तेजस्वी फोबिया...', RJD का पलटवार
लालू परिवार की सुरक्षा और सरकारी आवास को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने
लालू परिवार की सुरक्षा और सरकारी आवास को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सम्राट चौधरी 'लालू और तेजस्वी फोबिया' के शिकार हैं और हर मुद्दे पर आरजेडी को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को नियमों व संवैधानिक पदों के अनुसार सुरक्षा मिली है.
