Jamaat-E-Islami: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को बिगाड़ने की कोशिश, प्रॉक्सी समूहों का इस्तेमाल कर रहा जमात
बांग्लादेश की प्रमुख इस्लामी राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी पर आरोप लगा है कि वह भारत-बांग्लादेश संबंधों को कमजोर करने के लिए नए संगठनों और सहयोगी समूहों
बांग्लादेश की प्रमुख इस्लामी राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी पर आरोप लगा है कि वह भारत-बांग्लादेश संबंधों को कमजोर करने के लिए नए संगठनों और सहयोगी समूहों का इस्तेमाल कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, जमात सीधे तौर पर भारत विरोधी प्रदर्शनों में सामने नहीं आना चाहती, क्योंकि वह खुद को एक जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में पेश करना चाहती है।
अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में इस साल हुए आम चुनावों में जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया।
उसके नेतृत्व वाले गठबंधन के पास संसद में कुल 77 सीटें हैं।
