लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने को छत-बालकनी से कूदे लोग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
देखते ही देखते आग की लपटों और घने धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. घटना को लेकर सामने आई शुरुआती जानकारी
में दावा किया गया था कि इमारत में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही थी. हालांकि बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया
कि आग वाली इमारत में न तो कोई कोचिंग सेंटर था और न ही कोई लाइब्रेरी चल रही थी.
