फ्लाईओवर से गिरे तीन बाइक सवार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. फ्लाईओवर के ऊपर एक बाइक मिली, जबकि उस पर सवार तीन लोग नीचे गिरे हुए
दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. फ्लाईओवर के ऊपर एक बाइक मिली, जबकि उस पर सवार तीन लोग नीचे गिरे हुए पाए गए. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किसी वाहन की टक्कर से हुई या फिर बाइक का संतुलन बिगड़ने की वजह से.
