मॉनसून पकड़ रहा रफ्तार, जुलाई के पहले हफ्ते तक दिल्ली पहुंचने के आसार
देश में मॉनसून अब रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून जल्द ही दिल्ली पहुंच सकता है. उम्मीद है कि जुलाई
देश में मॉनसून अब रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून जल्द ही दिल्ली पहुंच सकता है. उम्मीद है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून दस्तक दे देगा. स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक, 25-26 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में अनुकूल सिस्टम बनने की उम्मीद है. इसके बाद मॉनसून दिल्ली पहुंच सकता है, यानी जुलाई के पहले हफ्ते में मॉनसून की एंट्री की संभावना है.
