थर्मोकोल वाली दीवारें घर को रखेंगी ठंडा, AC के बिना भी रहेगी ठंडक
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ते ही लोग एसी के सहारे घंटों बंद कमरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं. जितनी ज्यादा एसी चलती
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ते ही लोग एसी के सहारे घंटों बंद कमरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं. जितनी ज्यादा एसी चलती है बिजली का बिल भी बढ़ जाता है.
ऐसे में लोग ऐसे तरीके खोज रहे हैं, जिससे उनका घर भी ठंडा रहे और एसी की जरूरत भी नहीं पड़े. एक ऐसी ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोग अपने घरों को ठंडा रखने की कोशिश कर रहे हैं.
निर्माण का एक तरीका जो लोगों का ध्यान खींच रहा है, वह है EPS वॉल टेक्नोलॉजी, जिसे थर्मोकोल हाउस कंस्ट्रक्शन के नाम से भी जाना जाता है. इस सिस्टम में EPS वॉल पैनल का इस्तेमाल किया जाता है जो एक्सपैंडेड पॉलीस्टाइरीन (EPS) से बने होते हैं.
यह एक हल्का मटीरियल है, जिसे आम तौर पर थर्मोकोल कहा जाता है.
