मुस्लिम गांव वालों ने कराया हिंदू युवक का अंतिम संस्कार
असम के बोंगाईगांव जिले के एक मुस्लिम बहुल गांव ने सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है
असम के बोंगाईगांव जिले के एक मुस्लिम बहुल गांव ने सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक हिंदू युवक के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी संभाली और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देकर मानवता का संदेश दिया.
