बेन स्टोक्स तो बच गए, लेकिन इंग्लिश क्रिकेट कटघरे में आ गया
न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जून से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे एवं निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम को बड़ी राहत मिली है
न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जून से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे एवं निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम को बड़ी राहत मिली है. लंदन के एक नाइट क्लब में हुई घटना के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर अब और एक्शन नहीं लिया जाएगा. दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो चुकी है और वे ट्रेंट ब्रिज में होने वाले इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे.
