अब श्रीलंका पर अमेरिका का फोकस, दो सीनियर अफसर दौरे पर, क्या है प्लान?
कोलंबो में अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग दौरों पर श्रीलंका पहुंचे हैं. इनमें पैसिफिक एयर फोर्सेज के कमांडर जनरल केविन श्नाइडर भी शामिल हैं
कोलंबो में अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग दौरों पर श्रीलंका पहुंचे हैं. इनमें पैसिफिक एयर फोर्सेज के कमांडर जनरल केविन श्नाइडर भी शामिल हैं. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये दौरे रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित हैं. रणनीतिक रूप से अहम हिंद महासागर क्षेत्र में वॉशिंगटन की बढ़ती सक्रियता के बीच इन दौरों को अहम माना जा रहा है.
