20 लाख छात्र, 7 लाख अधिकारी, पूरे देश ने मिलकर संभाली जिम्मेदारी
21 जून 2026 को 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भारत के 5,440 और विदेश के 14 सेंटरों पर NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा
21 जून 2026 को 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भारत के 5,440 और विदेश के 14 सेंटरों पर NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा दी. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा कि यह केवल एजेंसी का प्रयास नहीं था, बल्कि 'टीम भारत' की सामूहिक मेहनत का परिणाम था जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ कई विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
