तंत्र-मंत्र से पैसा डबल! बांदा में झांसा देकर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
बांदा में साधु-संत का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा दोगुना करने का झांसा देने वाले तीन शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गए
बांदा में साधु-संत का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा दोगुना करने का झांसा देने वाले तीन शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गए. आरोपियों ने कथित तौर पर लोगों को बहला-फुसलाकर नकदी और कीमती सामान ठगने का जाल बिछा रखा था. पुलिस ने उनके पास से नकदी, कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं.
